फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की हचान कोसली थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी आनंद के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एसआई अजीत सिंह ने बताया कि 30 जुलाई की शाम को थाना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर नाबालिग को तलाश किया लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगने पर 31 जुलाई को नाबालिग गुम होने सूचना मॉडल टाउन थाना में दर्ज कराई थी। एक अगस्त को आरोपी नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर थाना में में पहुंचे और मामला दर्ज कराया। अदालत में दर्ज कराए अपने ब्यान में नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर अपने गांव की बणी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के बयान पर अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोमवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed