{"_id":"5aea0d154f1c1b58098b7810","slug":"181525288213-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मारपीट करके मोटरसाइकिल व नकदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से मारपीट करके मोटरसाइकिल व नकदी छीनी
Updated Thu, 03 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से मारपीट कर 50 हजार रुपये नकद और बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
खटावली गांव के समीप बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने मीरपुर के एक युवक से मारपीट कर 50 हजार रुपये की नकदी और बाइक लूट ली। घटना के बाद जिलेभर में नाकाबंदी करा दी गई, लेकिन बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मीरपुर निवासी संजय कुमार जिला गुरुग्राम के गांव मोकलवास में अपनी बहन के पास गया था। वह अपने मौसा के पास से उधार के तौर पर 50 हजार रुपये लेकर आया था। शाम साढ़े सात बजे जैसे ही संजय खटावली के समीप मीरपुर की तरफ आने वाले चौराहे पर पहुंचा तो वहां एक बाइक पर खड़े दो युवकों ने संजय को रोक लिया। उन्होंने अपने मुंह पर भी कपड़ा बांधा हुआ था। संजय के रुकते ही दोनों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करना प्रारंभ कर दिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसकी जेब में रखे करीब 50 हजार रुपये और बाइक छीनकर फरार हो गए। बदमाश युवक का मोबाइल भी ले गए। इसके बाद संजय किसी तरह खटावली गांव में अपने परिचित के घर पहुंचा। उसने फोन से मामले की जानकारी पुलिस को दी। लूट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। जिलेभर में नाकाबंदी करा दी गई। नाकेबंदी कराने के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।
-----------------
एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों द्वारा मारपीट कर लूट की बात कही गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रमेश सैनी, चौकी इंचार्ज मीरपुर।