{"_id":"5ad648994f1c1b5c098b51bf","slug":"181523992729-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
गांव बालधन कलां में बिजली कर्मचारियों के साथ झगड़ा करने के मामले में जाटूसाना थाना पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव बालधन कलां निवासी लवजीत के रूप में हुई है। कोसली बिजली निगम के एसडीओ विकास मलिक ने आरोपी लवजीत और अन्य लोगों पर बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि 2 अप्रैल को बिजली निगम की टीम चोरी पकड़ने के लिए गांव बालधन कलां गई थी। बिजली चोरी की वीडियो बनाने पर लवजीत और अन्य लोगों ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। जाटूसाना थाना पुलिस ने इस मामले में मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।