फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अतिक्रमण --

अतिक्रमण --

Sat, 19 Jan 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण --
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी/बावल। नगर पालिका बावल ने शुक्रवार देर को कस्बे से अवैध निर्माण तोड़ दिए। नपा का अतिक्रमण विरोधी दस्ता शाम को करीब साढ़े छह बजे के बाद प्राणपुरा रोड पर जेसीबी के साथ पहुंचा और जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। टीम ने झाबुआ रोड तक जेेसीबी की मदद से तमाम पक्के निर्माण तोड़ दिए। हालांकि टीनशेड कोई नहीं हटाए गए हैं केवल पक्के अतिक्रमण तोड़े गए। पालिका की इस कार्रवाई का दुकानदारों ने काफी विरोध किया, लेकिन पुलिस बल रहा।

गौर हो कि नगर पालिका प्रशासन ने 2 जनवरी को नगर पालिका कार्यालय से प्राणपुरा रोड पर बनी दुकानों के आगे टीनशेड तोड़ने के साथ पक्के अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की थी। नगर पालिका अतिक्रमण विरोध टीम लगभग 20 दुकानों के टीनशेड तोड़ने और पक्के अतिक्रमण करके आगे ही बढ़ रही थी तभी पटौदी में आयोजित होने वाली रैली का न्यौता देकर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव वहां से रेवाड़ी आ रहे थे। उनको देखकर व्यापारियों ने उनकी कार को घेर लिया और प्रशासन पर बगैर नोटिस दिए कार्रवाई करने व परेशान करने का आरोप लगाया। इसके बाद कैप्टन अजय सिंह यादव ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया और वहीं धरने पर बैठ गए। इसकी वजह से उनकी पुलिस और अधिकारियों के साथ भी तीखी बहस भी हो गई थी। अधिक विवाद होने पर वे जेसीबी के आगे खड़े हो गए जिससे प्रशासनिक अधिकारियों के भी हाथ-पैर फूल गए और उनको कार्रवाई को बंद करना पड़ा था। इसके बाद भी प्रशासन ने तय की हुई निशानदेही के तहत अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। अब 15 दिन बीतने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि इस बार कार्रवाई जहां पर दूसरे छोर से प्रारंभ की गई है। इस दौरान नगर पालिका सचिव कर्मबीर यादव, बिल्डिंग निरीक्षक सुनील यादव व क्लर्क कमल अधाना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed