{"_id":"5bd60cc5bdec2269be3322e8","slug":"171540754629-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप चालक से मारपीट कर मोबाइल व 11 हजार की नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप चालक से मारपीट कर मोबाइल व 11 हजार की नकदी लूटी
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बावल। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर गांव आसलवास के समीप रविवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप चालक से मारपीट कर 11 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर दी, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली-जयुपर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ से गुजरात के अहमदाबाद निवासी नत्थुराम रविवार को अपनी पिकअप गाड़ी को लेकर दिल्ली से अहमदाबाद की ओर जा रहा था। कसौला थाना क्षेत्र के गांव आसलवास के समीप सुबह करीब तीन बजे उसने लघुशंका के लिए सड़क किनारे गाड़ी रोक दी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी तथा उसका मोबाइल व 11 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा शोर मचाने के बाद पास स्थित होटल के कारिंदे मौके पर पहुंचे जिसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर दी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहंी लग पाया। कसौला थाना पुलिस ने पिकअप चालक की शिकायत पर दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
लूट की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना कसौला।