फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सीआईए टीम ने शहर के एक दर्जन से ज्यादा शराब के अवैध ठिकानों पर कार्रवाई--40

सीआईए टीम ने शहर के एक दर्जन से ज्यादा शराब के अवैध ठिकानों पर कार्रवाई--40

Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीआईए टीम ने शहर के एक दर्जन से ज्यादा शराब के अवैध ठिकानों पर कार्रवाई--40
शराब की अवैध बिक्री करने वाले ठिकानों पर छापा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर में अवैध रूप से शराब बिक्री बेचने वालों पर अपराध अनुसंधान शाखा ने शनिवार की शाम कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 252 बॉटल जब्त की। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब बेचने वालों व सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने बताया कि एसपी राजेश दुग्गल ने पिछले दिनों रेवाड़ी सीआईए इंचार्ज विद्या सागर सहित सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत शनिवार को सीआईए इंचार्ज विद्यासागर ने शहर के कटला बाजार, अनाज मंडी, सेक्टर-4, सेक्टर-3, देवलावास गांव, धक्का बस्ती, नई आबादी, नई आबादी स्थित रेलवे लाइन के पास शराब का अवैध धंधा करने वालों पर कार्रवाई की। इसके अलावा भी शहर में कई स्थानों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed