फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 19 Jan 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के बावल थाना क्षेत्र के गांव मुंडनवास निवासी और दो लाख रुपये के इनामी कुख्यात चांद को गुरुग्राम सीआईए ने मुठभेड़ के बाद केएमपी पर दबोच लिया। चांद पर जिले के गांव रोहड़ाई निवासी युवक अरुण कुमार और तिहाड़ा के गिरदावर की हत्या में शामिल होने का आरोप है। आरोपी पर जिले में दो और गुरुग्राम में हत्या के छह मामले दर्ज हैं।
रेवाड़ी पुलिस ने चांद पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। इसके अलावा गुरुग्राम पुलिस ने भी उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपी चांद को गुरुग्राम सेक्टर-10 अपराध शाखा की ओर से गिरफ्तार किया गया है और वह जिले के मुंडनवास गांव का रहने वाला है। चांद खूंखार अपराधियों की श्रेणी में शामिल है। वह पिछले दो साल से रेवाड़ी और गुरुग्राम पुलिस को छका रहा था। उसने वर्ष 2017 में बावल के गांव तिहाड़ा में गिरदावर को अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर में ही गोलियों ने भून दिया था। गिरदावर को 13 गोलियां मारी गई थीं। इस तरह की वारदात रेवाड़ी जिले में पहली बार हुई थी। उसके बाद चांद ने अपने साथियों के साथ जिले के गांव रोहड़ाई में वर्ष 2018 में अरुण यादव नाम के युवक को गोलियों से छलनी कर दिया था। चांद गुरुग्राम की एक नामी गैंग में शामिल होकर लगातार हत्या कर रहा था। उसने गुरुग्राम के नामी गैंगस्टर रहे अटैक की भी गोली मार कर हत्या की थी। उसने दो साल के दौरान रेवाड़ी और गुरुग्राम में हत्या की आठ वारदात को अंजाम दिया था। चांद को पकड़ने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा था। अब रेवाड़ी पुलिस जल्द ही चांद को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लेगी और दोनों ही हत्याओं का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

---
गुरुग्राम सीआईए की ओर से गिरफ्तार किए गए मुंडनवास निवासी कुख्यात चांद तिहाड़ा हत्याकांड में भी शामिल था। गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसको जल्द यहां प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा ताकि इस मामले में पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed