फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सीआईए टू के इंजार्च के हत्यारे की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों ने दी स्थानों पर दबिश--

सीआईए टू के इंजार्च के हत्यारे की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों ने दी स्थानों पर दबिश--

Sat, 17 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सीआईए टू के इंजार्च के हत्यारे की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों ने दी  स्थानों पर दबिश--
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। धारूहेड़ा सीआईए इंचार्ज रणवीर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी कुख्यात बदमाश को धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खरखड़ा निवासी नरेश कुमार को गोली मारने की वारदात के बाद देर रात को दबोच लिया गया। वहीं निरीक्षक रणवीर सिंह का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव गुरुग्राम के जटौला में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में एडीजीपी श्रीकांत जाधव के साथ पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

पकड़ने के प्रयास दौरान बदमाश ने मारी थी गोली
खरखड़ा गांव निवासी नरेश कुमार को धारूहेड़ा पुलिस ने तीन अक्तूबर को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ खरखड़ा मोड़ के समीप होटल चलाने वाले रामबीर सिंह की हत्या के मामले में नामजद किया था। इसके बाद इस मामले की जांच धारूहेड़ा सीआईए टू को सौंप दी गई थी। 27 अक्तूबर को पुलिस प्रशासन में किए गए व्यापक फेरबदल के बाद रोहड़ाई थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे रणवीर सिंह को धारूहेड़ा सीआईए टू का इंचार्ज बनाया गया था। उन्होंने 28 अक्तूबर को सीआईए इंचार्ज का कार्यभार संभाला था। रणवीर सिंह के कार्यभार संभालने के बाद जब होटल मालिक रामबीर की हत्या का मामला उनके पास आया तो उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास करने प्रारंभ कर दिए थे।
विज्ञापन

वीरवार की रात को आरोपी नरेश के भिवाड़ी बाईपास पर होने की सूचना के बाद ही इंचार्ज पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे थे और उन्होंने जैसे ही संदिग्ध कार को देखा तो उसको रुकवाने का प्रयास किया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने आरोपी नरेश को काबू करने का प्रयास किया तो बदमाश ने उनके पेट में गोली मार दी। इंचार्ज को गोली मारने के बाद बदमाश ने अन्य पुलिस कर्मियों पर भी फायर किया लेकिन उन्होंने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद रात को ही भारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गया और काबिंग करके बदमाश को दबोच लिया गया। शुक्रवार को निरीक्षक रणवीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैतृक गांव जटौला में रणवीर सिंह का किया अंतिम संस्कार, एडीजीपी, एसपी ने दी श्रद्धांजलि
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शहीद रणवीर सिंह का पैतृक गांव में गुरुग्राम के जटौला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंत्येष्टि में एडीजीपी श्रीकांत जाधव के साथ पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा सहित पुलिस प्रशासन से बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। डीजीपी बीएस संधु ने शहीद निरीक्षक के परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की है। डीजीपी ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत दी जाने वाली सभी सुविधाएं शहीद रणबीर सिंह के परिजनों को प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की नीति के तहत दी जाने वाली 30 लाख रुपये की विशेष अनुदान राशि के अलावा, 30 लाख रुपये की अन्य वित्तीय सहायता भी आकस्मिक मृत्यु बीमा कवर के एक विशेष समझौते के तहत आश्रितों को प्रदान की जाएगी। रणबीर सिंह 3 अगस्त 1992 को पुलिस में भर्ती हुई थे। उनके परिवार में माता-पिता के साथ उनके दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed