{"_id":"5a4683834f1c1b001c8bb939","slug":"161514570627-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- 1000 पेटी देशी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- 1000 पेटी देशी शराब बरामद
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कापड़ीवास के पास शराब से भरा ट्रक जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सीआईए पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग आठ स्थित गांव कापड़ीवास के समीप शराब से भरा एक ट्रक जब्त कर एक चालक को गिरफ्तार किया है। सीआईए इंचार्ज रणवीर ने बताया कि शुक्रवार शाम अंबाला से एक ट्रक में देशी शराब आने की सूचना मिली थी। सूचना पर कापड़ीवास के समीप नाकेबंदी कर एक ट्रक को रुकवाकर उसकी जांच की गई। ट्रक में बाहर की तरफ जूट की बोरियां थीं और अंदर एक हजार पेटी देशी शराब रखी गई थी। शराब अंबाला से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस ने भिवानी के नयागांव निवासी चालक अमित को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।