{"_id":"5943d02a4f1c1b503b8b457f","slug":"161497616426-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी। बाइक चोरी करने के मामले में गुरुवार शाम मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की हुई एक बाइक भी बरामद की है।
जांचकर्ता संदीप ने बताया कि आरोपी की पहचान मूल रूप से जिला पलवल निवासी हाल सेक्टर-18 निवासी भोला के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक नौ जून को अंसल निवासी संदीप बाइक पर सवार होकर किसी काम से पायलट चौक पर आया था। बाइक बाहर खड़ी कर वह काम करने चला गया। वापस आने पर वहां उसकी बाइक नहीं मिली। काफी तलाश करने पर जब कोई सुराग नहीं मिला तो संदीप ने पुलिस को बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी और गुरुवार शाम आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।