फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मोबाइल ट्रेस कर पकड़ा महिला के हत्यारोपी को

मोबाइल ट्रेस कर पकड़ा महिला के हत्यारोपी को

Sat, 29 Jun 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल ट्रेस कर पकड़ा महिला के हत्यारोपी को

विज्ञापन
रेवाड़ी। किराए का मकान लेने आए एक युवक ने दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर में एक मकान में रहने वाली महिला साड़ी से गला घोटकर हत्या की थी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मृतका का मोबाइल अपने साथ ले गया था। वहीं मोबाइल पुलिस के लिए बड़ा मददगार साबित हुआ। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करके वीरवार रात को उसे भाड़ावास के फाटक के समीप दबोच लिया। आरोपी की पहचान हांसी के समीप जीताखेड़ी गांव निवासी विनोद कुमार के रूप में की गई है।
उल्लेखनीय है कि 7 जून को दूसरे प्रदेश की रहने वाली 26 वर्षीय महिला रेवाड़ी के एक कॉलोनी में किराए के कमरे में गला घोट कर हत्या कर दी गई थी। महिला का शव नग्न अवस्था में मिला था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद से मृतका का मोबाइल लापता था। इस ब्लाइंड मर्डर में पुलिस के लिए मोबाइल की एकमात्र सुराग था, जो आरोपी तक पहुंचा सकता था। हालांकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद कभी पंजाब के लुधियाना तो कभी राजस्थान के अलवर में घूम रहा था।
विज्ञापन


आरोपी के साथ एक अन्य भी था
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक अन्य साथी के साथ किराए के लिए कमरा देखने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी नजर महिला पर पड़ी। उसने अपने साथी को बाहर खड़ा कर दिया और उसने अंदर जाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला की साड़ी से गला घोट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद वह मृतका मोबाइल लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिनाख्त परेड होगी
आरोपी घटना से दो माह पहले से ही वहां पर किराए के मकान में रहता था। वह मजदूरी का काम करता था। एक अन्य साथ उसका रूम पार्टनर था, जो दूसरे प्रदेश का रहने वाला था, लेकिन वह उसके बारे में ज्याद नहीं जानता। इसलिए उसका अभी सुराग नहीं लगाया जा सका है। पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने के लिए आरोपी की शिनाख्त परेड कराएगी, ताकि मोहल्ले के आसपास के लोग उसे पहचान सके कि वह वहां रहता था या उसे देखा गया था।

पांच भाषा जानता था आरोपी
आरोपी विनोद बहुत शातिर किस्म का अपराधी है। वह विभिन्न प्रकार की पांच भाषाओं को जानता है, जिनमें हिंदी, पंजाबी, मुस्लिम, हरियाणी, राजस्थानी शामिल है। वह महिलाओं से उनकी भाषा में ही बताकर फंसाता था।

धर्म बदल कर विवाह कर चुका है आरोपी
आरोपी पर उसकी पत्नी की हत्या का आरोप है। इसके बाद उसने एक अन्य मुस्लिम महिला से भी विवाह किया था। लेकिन विवाह के बाद मौलवी से उसे रुपये नहीं मिले तो उसने महिला को भी छोड़ दिया।

घटना के बाद दो बार अलवर से लुधियाना का सफर किया
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह रेवाड़ी से बहादुरगढ़ होते हुए हिसार, रोहतक व लुधियाना गया। जब पुलिस लुधियाना पहुंची तो आरोपी वहां से वापस रेवाड़ी आ गया। रेवाड़ी से राजस्थान के अलवर चला गया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने बहादुरगढ़ में किराए का कमरा ले लिया और मोबाइल बदल लिया। पुलिस बहादुरगढ़ के मकान मालिक तक पहुंची तो उसका फोटो किया। आरोपी अलवर से वापस रेवाड़ी आया तो उसे दबोच लिया गया।


पुलिस ने काफी प्रयासों से आरोपी को काबू कर लिया है। शिनाख्त परेड के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी बहुत शातिर प्रवृति का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
-हंसराज, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed