फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पानी सप्लाई करने वाली पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

पानी सप्लाई करने वाली पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Thu, 20 Jun 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
पानी सप्लाई करने वाली पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
रेवाड़ी। क्षेत्र के गांव खोल में वीरवार को पानी के कैंपर सप्लाई करने वाली पिकअप की टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित चालक पिकअप को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वीरवार सुबह गांव में पानी के कैंपर सप्लाई करने वाली पिकअप ने रास्ते में जा रही गांव की 72 वर्षीय शांति देवी को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई तथा चालक पिकअप गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ सुंदरलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पौत्र शफीक के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed