फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   निवेशकों का पैसा लूटने वाली सोलर-वे कंपनी पर केस दर्ज

निवेशकों का पैसा लूटने वाली सोलर-वे कंपनी पर केस दर्ज

Wed, 19 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
निवेशकों का पैसा लूटने वाली सोलर-वे कंपनी पर केस दर्ज
रेवाड़ी। लालच देकर निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाली कंपनी के मालिक व कर्मचारी केस दर्ज होने से पहले ही रातों-रात दफ्तर बंद कर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने सोमदत्त नाम के एक शख्स के अलावा कंपनी के कई कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। निवेशकों ने मंगलवार को डीसी यशेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज करने के बाद सोलर-वे कंपनी के कमला पैलेस और धारूहेड़ा चुंगी स्थित दफ्तर पर रेड मारी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

निवेशकों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2018 में सोलर-वे कंपनी ने एक विज्ञापन के माध्यम से लोगों को बताया था कि कोई भी व्यक्ति इनके माध्यम से सोलर पैनल व होमलाइट सिस्टम लगवाता है, तो उसे कंपनी की तरफ से दो साल में किस्तों में जमा करवाई गई राशि को दो गुना करके लौटाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की तरफ से निवेशक को सोलर पैनल व होम लाइट सिस्टम की राशि भी दो वर्ष के अंदर वापस कर दी जाएगी। कंपनी द्वारा निवेशकों को रिवॉर्ड व अवार्ड का प्रलोभन भी दिया गया था। निवेशक कंपनी के लोक लुभावने प्रलोभन में फंस कर अपनी खून पसीने की कमाई निवेश की तथा अपने अन्य साथियो से भी निवेश करवाई। कंपनी ने निवेशकों को अपने मकड़जाल में फंसाने के लिए कुछ लोगों को तो प्रति माह पैसा देना शुरू भी किया था। जिसके चलते कंपनी में कुछ लोगों ने और पैसा निवेश कर दिया। लेकिन पिछले पांच माह से किसी को एक कौड़ी भी नहीं मिली। उसके बाद निवेशकों ने जब अपने पैसे मांगने शुरू किए तो उन्हें जान से मारने की धमकी के अलावा झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed