फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महिला को राजस्थान ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

महिला को राजस्थान ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 19 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
महिला को राजस्थान ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म
रेवाड़ी। युवती को दो व्यक्ति एक अन्य महिला के सहयोग से नौकरी का झांसा देकर राजस्थान ले गए और वहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को कई जगहों पर लेकर घूमते रहे और बाद में जयपुर के समीप सड़क पर फेंककर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2013 को हुई थी। उसके एक चार साल का बेटा भी है। बाद में वह अपने पति से अलग रहकर ब्यूटी पार्लर का काम करने लगी। मई माह में महिला ने ब्यूटी पार्लर का काम भी छोड़ दिया और औद्योगिक कस्बा में किराए पर रहने लगी थी। करीब 15 दिन पहले उसका परिचय सुनीता नाम की एक महिला से हुआ था। सुनीता ने नौकरी का झांसा देकर होटल में मिलने को बुला लिया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शिकायत की तो सुनीता उसे पैसे देने का आश्वासन देकर अपने साथ माउंट आबू ले गई। वहां पर उनके साथ नरेश व संजय नाम के दो और व्यक्ति थे। नरेश व संजय ने महिला को शराब पीला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी महिला को जोधपुर व जयपुर ले गए तथा वहां भी एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने दुष्कर्म का वीडियो बनाने, फोटो खींचने व पर्स से पैसे चोरी करने का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि आरोपी पीड़िता को जयपुर के हरमाडा हाईवे पर छोड़ कर फरार हो गए, जिसके बाद महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। महिला की शिकायत पर जयपुर के श्याम नगर थाना में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed