फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शराब पीने के दौरान झगड़े में हुई थी कुलदीप की हत्या

शराब पीने के दौरान झगड़े में हुई थी कुलदीप की हत्या

Sun, 09 Jun 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान झगड़े में हुई थी कुलदीप की हत्या

विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव कन्हौरी की बणी में शव मिलने के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब पीते समय हुए विवाद में आरोपियों ने कुलदीप की हत्या की थी। आरोपियों की पहचान गांव कन्हौरी निवासी नरेंद्र, कर्मबीर व दीवान के रूप में हुई है।
रोहडाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह बणी के निकट एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया था। शव का चेहरा व गर्दन जानवरों द्वारा नोंच गया था। जिस कारण पुलिस को मृतक की शिनाख्त के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस द्वारा आस-पास के गांवों में भी मुनादी कराई गई। शव के निकट टायरों के निशान व एक शराब की बोतल भी पड़ी हुई मिली। दोपहर बाद गांव कन्हौरी निवासी साहिल ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता 48 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में की थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कुलदीप शुक्रवार को घर से निकला था, लेकिन लौटी नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में चोट के निशान भी मिले थे। जांच में सामने आया कि शुक्रवार को कुलदीप गांव के उक्त तीनों लोगों के साथ देखा गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार को तीनों ने कुलदीप के साथ बैठ कर शराब पी थी। शराब पीने के दौरान उनका कुलदीप से झगड़ा हो गया था ओर आरोपियों ने उसके सिर में शराब की बोतल मार दी थी। कुलदीप बेहोश होकर वहीं गिर गया था, जिसके बाद वे उसे वहीं छोड़ कर घर चले गए। खून बहने के कारण उसकी वहीं मौत हो गई। रात को जानवरों ने कुलदीप के शव को नोंच डाला। शनिवार रात को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसे उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed