{"_id":"5ceed571bdec22072f0a0eb7","slug":"1559156129419500-rewari-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पम्प संचालक के खाते से 19500 रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट्रोल पम्प संचालक के खाते से 19500 रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले को अंजाम देने वाले ठगों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। जिले में ऑनलाइन ठगी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। पुलिस किसी भी मामले में आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। सोमवार को भी खोला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मंदौला निवासी विनय कुमार ने बताया कि वह पाली-गोठड़ा के समीप पेट्रोल पम्प संचालक है। उसका खाता पाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये निकले जाने का मैसेज आया। पंप संचालक ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड व पासबुक उसके पास है। पुलिस को दी शिकायत ने विनय कुमार ने बताया है कि उसके खाते से करीब दो बार रुपये निकले गए हैं। इस तरह उसके खाते से 19500 रुपये निकल गए। जिले में इस तरह से खाते से पैैसे निकालने की पिछले दो महीने में यह छठी घटना है। साइबर क्राइम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कुंड पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि विनय कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पाली बैंक से रुपये निकले हैं, इसकी जांच की जा रही है। किसने और किस समय पर रुपये निकाले है।