फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लोन दिलाने के नाम पर 6 महिलाओं से ठगे 2 लाख 42 हजार रुपये, मामला दर्ज

लोन दिलाने के नाम पर 6 महिलाओं से ठगे 2 लाख 42 हजार रुपये, मामला दर्ज

Thu, 30 May 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर 6 महिलाओं से ठगे 2 लाख 42 हजार रुपये, मामला दर्ज
रेवाड़ी। लोन दिलाने के नाम एक व्यक्ति ने छह महिलाओं से करीब पौने तीन लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी के खिलाफ खोल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बोहका निवासी कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि समुंद्र नामक एक व्यक्ति उसके पास आया। उसने कहा कि वह लोन दिला देगा। यह लोग महिलाओं को समूह में कार्य करने के लिए मिलता है। समुंद्र ने स्वयं को नारनौल स्थित फ्यूल माइक्रो कंपनी का कर्मचारी बताया। कमलेश ने अपने साथ 6 अन्य महिलाओं को भी जोड़ लिया। यह कार्य पिछले चार साल चल रहा था। उस व्यक्ति ने बताया कि उसके हेड ऑफिस से एक व्यक्ति 25 मई को आएगा। एक महिला को 1 लाख 90 हजार रुपये का लोन स्वीकृत करेगा। आरोपी ने महिलाओं से कहा कि लोन स्वीकृत होन से पहले फाइल जार्च के रूप में 11 हजार 300 रुपये जमा कराने होंगे। सभी 6 महिलाओं ने 11300-11300 रुपये उस व्यक्ति को दे दिए। पहले भी उन के रुपये जमा थे। जब 25 मई को हेड ऑफिस से कोई व्यक्ति उनके पास नहीं आया तो महिलाएं नौरनाल स्थित फ्यूल माइक्रो कम्पनी के कार्यालय पहुंची। कम्पनी के कर्मचारियों ने बताया कि समुंद्र नाम का व्यक्ति इनकी कम्पनी में काम नहीं करता है। महिलाओं को उनके साथ हुई ठगी का पता चल गया। कमलेश खोल थाना पुलिस पहुंची तो समुंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी। खोल थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि महिला की शिकायत अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गांव पहुंचकर बना रहे ठगी का शिकार
ग्रामीण अंचल में कई कंपनियों के लोग घर-घर जाकर महिलाओं से मिलते हैं। लोन देकर हर सप्ताह किस्त ले जा रहे है। महिलाएं लोन देने वाले व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं जानती है। एजेेंट हर सप्ताह में जब किस्त लेने आता है। काफी लोग फ्राड कर महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। थोड़े से लालच में महिलाएं धोखाधड़ी का शिकार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी आ चुके धोखाधड़ी के मामले
जिले के में पिछले करीब एक साल के दौरान लोन देने के नाम पर महिलाओं से ठगी के करीब चार मामले सामने आ चुके है, जिसमें पुलिस द्वारा कई लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। ऐसे लोगों के गिरोह जिले में लंबे समय से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed