{"_id":"5ca10edbbdec22144e5c34d5","slug":"151554058971-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी की तैयारी कर रहे दो दिन से लापता युवक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईआईटी की तैयारी कर रहे दो दिन से लापता युवक की हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। आईआईटी की तैयारी कर रहे जयपुर निवासी एक युवक का शव पुलिस ने गांव रसियावास रोड पर रेलवे फाटक के समीप से बरामद किया है। युवक दो दिन पहले दिल्ली से जयपुर जाने के लिए निकला था। रास्ते में बस छूटने की वजह से वह दो दिन से लापता चल रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर बावल थाने में मामला दर्ज कराया था। युवक दिल्ली में रहकर आईटीआई की कोचिंग ले रहा था। पुलिस को शव पर चोट के निशान मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की रात को सूचना मिली थी कि गांव रसियावास की तरफ जाने वाले मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट एक पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त का प्रयास किया। युवक से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त राजस्थान के जिला करौली के गांव नांदकला निवासी 26 वर्षीय रामकेश के रूप में हुई। सूचना मिलने बाद मृतक के परिजन भी बावल पहुंच गए। मृतक के भाई भूर सिंह ने बताया है कि उसका बड़ा भाई रामकेश दिल्ली के आया नगर में रहकर पढ़ाई करता था। 28 मार्च की रात को वह दिल्ली से जयपुर के लिए निकला था। उनकी रात करीब एक बजे रामकेश से बात हुई थी, तब वह बावल के निकट पहुंचा था। इस दौरान पीछे से कुछ अन्य लोगों की आवाजें भी आ रहीं थीं, जो शराब पीने की बात कर रहे थे। उसके बाद रामकेश का मोबाइल बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया और न ही घर पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर भी रामकेश की तलाश की, परंतु उनका कहीं पता नहीं लग पाया था। इस मामले में शनिवार को बावल थाने में रामकेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने रामकेश की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक बावल कैसे पहुंचा सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। - विरेंद्र सिंह, एएसआई थाना बावल