{"_id":"5ae8b80a4f1c1be2798b7410","slug":"151525200906-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन में दो युवकों की की जमकर धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के लेनदेन में दो युवकों की की जमकर धुनाई
Updated Wed, 02 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये के लेनदेन में विवाद: दुकान पर पहुंचे युवकों को ग्रामीणों ने किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कुंड बैरियर पर मंगलवार सुबह रुपये लेनदेन के विवाद में एक दुकान पर पहुंचे युवकों को ग्रामीणों ने पीट पीटकर घायल कर दिया। युवक दुुकानदार से पैसों को लेकर झगड़ा करने लगे तो शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उनको घेर लिया। इसमें दोनों को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष की शिकायत नहीं मिलने पर किसी भी तरह का मामला दर्ज नहीं किया है।
घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह बैरियर पर सब्जी की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी के यहां करीब 18 लोग बाइक और कारों में सवार होकर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनका दुकानदार के साथ पैसों के पुराने लेने देन को लेकर बहस हो गई। बहस बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच तो दुकानदार ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए और झगड़ा कर रहे युवकों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट शुरू होते ही युवक कारों में सवार होकर भागने लगे। इसी दौरान दो लोग भाग नहीं पाए। उनको ग्रामीणों ने पीट पीटकर घायल कर दिया। उनके वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद कुंड पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि बधराना से आए युवकों का व्यापारी से रुपयों का लेनदेन था।
-----------
अभी किसी भी पक्ष ने मामले को लेकर शिकायत नहीं दी जिसके कारण कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है जिसमें दोनों ही समझौते का प्रयास कर रहे हैं। - सुरेश कुमार, जांच अधिकारी।