{"_id":"5a85d3ce4f1c1ba4268ba932","slug":"151518719950-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ा पुलिस का नांका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोड़ा पुलिस का नांका
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार डंपरों ने तोड़ा नाक, बाल-बाल बचे एसपीओ
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के गांव पाडला के समीप बुधवार शाम को शाम तेज रफ्तार डंपर चालकों ने पुलिस के नाकों को तोड़ दिया और डंपरों को लेकर मांढण की ओर भाग गए। इस दौरान नाके पर मौजूद खोल थाना के एसपीओ डंपरों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस द्वारा मांढण रोड पर पाड़ला के समीन ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए नाकाबंदी कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान कुंड की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपरों को रुकवाने का प्रयास किया। डंपरों में रोड़ी व डस्ट भरा हुई थी। डंपर चालक ने रोकने की बजाय पुलिस की नाकों को तोड़ दिया। जिससे वहां मौजूद एसपीओ भूपेंद्र, लीलूराम, सतीश व महेंद्र बाल-बाल बच गए। नाकाबंदी तोड़ कर पांच डंपर मांढण की ओर निकल गए। पुलिस ने सभी डंपरों के नंबर नोट कर लिए। खोल थाना पुलिस ने एसपीओ भूपेंद्र की शिकायत पर पांचों डंपर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।