फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नकदी व पर्स छीनने का आरोपी

नकदी व पर्स छीनने का आरोपी

Mon, 05 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नकदी व पर्स छीनने का आरोपी
नकदी व पर्स छीनने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रेवाड़ी।
शहर के संजय पार्क में शनिवार को एक युवक से दो हजार रुपये व पर्स छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बड़ा तालाब निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई नकदी व अन्य कागजात भी बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार अलवर जिले के गांव बूढ़ी बावल निवासी विष्णु शनिवार को रेवाड़ी कपड़े खरीदने के लिए आया था। इस दौरान वह संजय पार्क में बैठकर अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आरोपी सुनील पार्क में पहुंचा और विष्णु से एक हजार रुपये की मांग की। विष्णु ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इंकार करने पर आरोपी सुनील ने जबरदस्ती विष्णु की जेब में रखा पर्स छीन लिया और उसमें रखे दो हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस व मोटरसाइकिल की आरसी छीन कर फरार हो गया। विष्णु की शिकायत पर भाड़ावास चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। बीती शाम ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed