{"_id":"5a0205af4f1c1b156b8b45bb","slug":"151510081967-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी देने के मामले मे तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकी देने के मामले मे तीन और आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन और गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित तीन आरोपियों को सीआईए रेवाड़ी ने सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी, कुतुबपुर निवासी आदित्य उर्फ मोटा व सैनी नोहरा बड़ा तालाब निवासी दिनेश उर्फ सूंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त डंडे व कार भी बरामद की है। उक्त वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी अनुसार 8 अक्तूबर को उक्त आरोपियों ने सहारनवास के समीप आदर्श नगर कुतुबपुर निवासी मोहन के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मोहन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। आरोपी पहले भी कई संगीन वारदात संलिप्त रह चुके हैं।