फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जानलेवा हमला

जानलेवा हमला

Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
निजी कंपनी के कर्मचारी यूनियन उपप्रधान पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

कंपनी मैनेजमेंट पर लगा हमले का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सिटी थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक पर एक निजी कंपनी में कर्मचारी यूनियन के उप प्रधान को रविवार सुबह बाइक सवारों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां गंभीर हालत के लिए रोहतक रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने कंपनी मैनेजमेंट पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से कुरुक्षेत्र और हाल में भाड़ावास गेट के पास रहने वाले सोमनाथ (35) औद्योगिक क्षेत्र बावल की एक निजी कंपनी में कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान हैं। रविवार सुबह करीब छह बजे वह कंपनी जाने के लिए अग्रसेन चौक पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन हमलावरों ने सोमनाथ पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला करते हुए उन्हें अधमरा कर दिया। सूचना के बाद आसपास लोगों ने घायल सोमनाथ को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सोमनाथ ने बताया कि वह लगातार साथी कर्मचारियों की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें एक मामले में समझौते को लेकर प्रबंधकों द्वारा दबाव बनाया गया था और उसे धमकी भी मिली थी। उसने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधकों के इशारों पर ही उस पर हमला किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को 100 मीटर की दूरी तय करने में लगे तीन घंटे
घटना स्थल अग्रसेन चौक से भाड़ावास गेट चौकी की दूरी करीब 100 मीटर है। वारदात के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दी थी, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो अपने ही स्तर पर लोगों ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस करीब नौ बजे अस्पताल में घायल के बयान दर्ज करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हमलावर
अग्रसेन चौक पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए है। हमलावरों को पकड़ने के लिए अब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीर कैद हो चुकी है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

----------
घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए गए हैं। झगड़े की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। बाद में अस्पताल में घायल के बयान लिए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-एएसआई दिनेश कुमार, जांचकर्ता, भाड़ावास गेट चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed