{"_id":"5bef1711bdec2269ad754a8f","slug":"141542395665-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर की गई साढे चार करोड की लूट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर की गई साढे चार करोड की लूट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर गत 20 सितंबर को अहमदाबाद की कंपनी के कर्मचारियों का अपहरण करके की गई साढ़े चार करोड़ रुपये की लूट के मामले में धारूहेड़ा पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरापियों की पहचान दिल्ली के निहाल विहार निवासी जहांगीर और दानिश के रूप में हई है। करोड़ों की इस लूट के मामले में पुलिस सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
धारूहेड़ा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि आरोपी जहांगीर लूट की वारदात में शामिल था और उसने लूटी हुई नकदी आरोपी दानिश के घर पर रखी थी और वहीं रहा था। उक्त वारदात में शामिल सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लूटी हुई रकम में से दो करोड़ 25 लाख 7 हजार रुपये बरामद कर चुकी है। उल्लेखीय है कि 20 सितंबर को अहमदाबाद की एक कंपनी मे कार्यरत जिला महसाणा निवासी कर्ण पटेल अपने साथी अहमदाबाद निवासी गजेंद्र सिंह के साथ दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक कार्यालय से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये लेकर कार में लेकर चले थे। हाईवे पर तीन कारों में हथियारों से लैस होकर आए होकर आए बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया और नकदी व गाड़ी लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने कर्ण पटेल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस अब तक मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।