फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मीट विवाद में डबल मर्डर का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मीट विवाद में डबल मर्डर का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मीट विवाद में डबल मर्डर का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
मीट विवाद : डबल मर्डर का आरोपी धरा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मीट विवाद में रामगढ़ रोड पर 27 जून को हुए दोहरे हत्याकांड में एक आरोपी को थाना सदर एवं एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंजारवाडा निवासी पवन के रूप में हुई है। वारदात में शामिल प्रवीण उर्फ मियां व कमल उर्फ पलटी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि वारदात का मुख्य आरोपी एवं एक लाख रुपये का इनामी बदमाश सुनील तक अभी भी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। आरोपी एक और अन्य हत्या के मामले में वांछित था।
--------------------
मीट करोबार पर वर्चस्व रखने के लिए की गई थी हत्या
पुलिस के अनुसार डबल मर्डर करने का कारण मीट करोबार पर वर्चस्व कायम करना था। आलू गैंग का सरगना सुनील रामगढ़ रोड पर सूअर पालन कर मीट का करोबार करता है। वहीं धारूहेड़ा चुंगी निवासी मृतक पंकज एवं उत्तम नगर निवासी विजय भी यहीं पर सूअर पालन कर मीट करोबार से जुड़े हुए थे। मीट करोबार के लिए आलू गैंग एवं दोनों युवकों के बीच में रंजिश चल रही थी। 27 जून को पंकज एवं विजय रामगढ़ रोड पर नहर के पास शास्त्री नगर से बाइक पर सवार होकर सूअरों को देखने के लिए गए थे। इस बात की सूचना आलू गैंग को मिल गई। गैंग के बदमाश भी गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंच गए और दोनों युवकों को पिस्टल दिखाकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आलू गैंग के बदमाशों ने दोनों की रामगढ़ मोड़ पर एक डेयरी के समीप तीन-तीन गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आलू गैंग के सरगना सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं मृतकों के परिजनों ने धारूहेड़ा चुंगी पर गिरफ्तारी नहीं होने पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

---------------
चवन्नी की हत्या में भी शामिल था आलू गैंग का सारथी
पुलिस के हत्थे चढ़ा पवन आलू गैंग का सारथी है। आरोपी से पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ है कि पवन लंबे समय से आलू गैंग के बदमाशों की गाड़ी चलाता था। इतना ही नहीं आरोपी 24 फरवरी 2017 की रात को वाल्मीकि बस्ती में झोटा गैंग के संजय उर्फ चवन्नी की हत्या करने तथा उसके साथी देवेन्द्र पर जानलेवा हमला करने की वारदात में भी शामिल था। पत्रकारवार्ता में डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं सदर थाना एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस यूपी, राजस्थान एवं अन्य प्रदेशों में भी छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed