{"_id":"5cbb663abdec2213f4136e6a","slug":"131555785274-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकॉम के छात्र को रोडवेज की बस ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एमकॉम के छात्र को रोडवेज की बस ने कुचला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी कैंपस में रोडवेज बस के पिछले टायरों के नीचे आने से एमकॉम प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई। छात्र बस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। छात्र के पिता और इनसो ने चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार जिला झज्जर के गांव साल्हावास निवासी जुगल किशोर मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में एमकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। रोजाना की तरह रेवाड़ी आने के लिए वह दोपहर बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद सवारियों से भरी एक रोडवेज की बस आई। छात्र जुगल किशोर बस के अगले दरवाजे से चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान चालक ने बस चला दी। बस के चलते ही जुगल किशोर का पैर फिसल गया और वह बस के पिछले टायरों के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान छात्रों ने हो-हल्ला किया। सूचना मिलते ही मीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में रोष है।
चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था जुगल
छात्र जुगल किशोर अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक दो भाई और दो बहन थे। सबसे बड़ा होने के कारण पढ़ाई के साथ-साथ घर की अन्य जिम्मेदारी भी उस पर थी। विश्वविद्यालय से आने के बाद वह कोसली में स्थित अपने पिता की कपड़े की दुकान पर भी हाथ बंटाता था। पढ़ाई में तेज जुगल किशोर कामर्स में होशियार था। वह पढ़ाई के साथ-साथ बैंक अधिकारी बनने की तैयारी कर रहा था। उसके पिता चंद्रशेखर का सपना था कि उसका बेटा बैंक अधिकारी बने। बस चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
इनेसो के जिला प्रधान सतेंद्र झाबुआ ने बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जारी एक बयान में कहा है कि बस चालक विश्वविद्यालय कैंपस में भी बसों को तेज गति से चलाते हैं। छात्रों के बस में चढ़ते का भी इंतजार नहीं करते।
मृतक के पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने भादंसं की धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। - बलवंत सिंह, इंजार्च मीरपुर चौकी पुलिस