फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा, तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी साफ, सीसीटीवी में कैद

आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा, तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी साफ, सीसीटीवी में कैद

Sun, 03 Feb 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा, तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी साफ, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज के सामने बदमाशों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर करीब 10 हजार रुपये की नकदी व हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। यहीं नहीं एक युवक के ललकारने पर जान से मारने की धमकी भी दी। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार शहर के दिल्ली रोड पर केएलपी कॉलेज के स्थिति दुकानों में रात को करीब 2 बजे एक वाहन में सवार होकर आए आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने शहर निवासी सुखदेव के फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर करीब 8 हजार रुपए की नकदी व कैमरा व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में ही बनी रेडीमेड गारमेंट की दुकान का ताला तोड़ा। दुकान संचालक रोहित ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी किया है, लेकिन नकदी चोरी करने में असफल रहे। इसके बाद चोरों ने मेडिकल स्टोर को चोरों ने निशाना बनाया। मेडिकल स्टोर संचालक हिमांशु ने बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब 10 हजार रुपए की दवाईयां व 1500 रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन

- शोर सुनकर उठे युवक को दी मारने की धमकी
फोटो स्टूडियो के पास ही एक चाय की दुकान है। दुकान का मालिक ऊपर ही बने कमरे में रहता है। रात 2 बजे जैसे ही उसने शोर शराबा सुना वह उठ गया। नीचे झांक कर देखा तो उसने शोर मचाने की कोशिश की। इसी बीच बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह अपने कमरे में चला गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चार दिन पहले भी हुई थी वारदात
चार दिन पहले भी बारा हजारी में कुछ दुकानों के ताले टूटे थे। इसके अलावा प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में चोरी हुई थी। पुलिस ने इस वारदात में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक बार फिर हुई चोरी की वारदात ने व्यापारियों में खौफ पैदा कर दिया है।

-वर्जन
शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज कब्जे में लिए गए है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी पहचान को लेकर प्रयास किए जा रहे है।
-सतपाल, डीएसपी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed