{"_id":"5b33e4104f1c1bf36e8ba533","slug":"131530127376-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडियानी में शमशान घाट का मामला:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुडियानी में शमशान घाट का मामला:
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडियानी मामला: एसआईटी से जांच लेकर पलवल पुलिस को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कोसली थाना क्षेत्र के गांव गुडियानी में डेढ़ माह में पहले श्मशान घाट में मिले दो दोस्तों के शव के मामले में गठित एसआईटी के भी अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचने के बाद अब मामला पलवल पुलिस को सौंप दिया गया है। कोसली पुलिस और एसआईटी की जांच से परिजन खुश नहीं थे। न्याय की मांग को लेकर तीसरे दिन बुधवार भी भूख हड़ताल और धरने पर हैं। वहीं परिजनों ने भूख हड़ताल से पूर्व शहर में प्रदर्शन भी किया।
गुडियानी में 15 मई को मिले अनिल और कुणाल दो दोस्तों के शवों के मामले में पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची। डेढ़ माह से पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से खफा परिजन पहले भी पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं। पुलिस की तरफ से मामले में एसआईटी का गठन किया गया लेकिन एसआईटी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। इससे नाराज परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे लेकिन उन्हें नहीं मिलने दिया तो उन्होंने जिला सचिवालय के बाहर धरना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बुलाकर मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी अनिल और कुणाल की मां के साथ उनके पिता भी भूख हड़ताल पर बैठ गए। इसी मंगलवार को दोनों की मां तथा दादी के साथ अन्य महिला प्यारी देवी की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद सभी को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसके बाद बुधवार सुबह परिजनों ने कार्रवाई नहीं होने से खफा होकर शहर में सुबह के समय प्रदर्शन किया तथा फिर राजीव चौक पर आकर धरना एवं भूख हड़ताल पर बैठ गए। परिजन भूख हड़ताल पर बैठे ही हैं तथा बुधवार शाम को धरना स्थल पर उस समय हंगामा हो गया जब भारी पुलिस बल धरनास्थल पर पहुंच गया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा प्रारंभ कर दिया। संभावना है कि पुलिस बल इनको हटाने का प्रयास करना चाहती थी लेकिन अधिक विरोध होने पर पुलिस बल को वापस लौटना पड़ा।
सीबीआई जांच की मांग पर सौंपा ज्ञापन, पलवल पुलिस को सौंपी जांच
बुधवार को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच कराने की मांग की। परिजनों को आरोप था कि मामले में एक राजनेता का हस्तक्षेप होने की वजह पुलिस चाहकर भी मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर पा रही है। इसलिए अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पलवल पुलिस से कराने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात मामले की जांच पलवल पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
----
पलवल पुलिस करेगी मामले की जांच
गुडियानी में दो दोस्तों के शव मिलने के मामले की स्थानीय पुलिस द्वारा की जांच से परिजन संतुष्ट नहीं है, इसलिए इस मामले की जांच पलवल पुलिस को सौंपी दी गई है। अब मामले की जांच पलवल पुलिस करेगी। - राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक