{"_id":"5aea0b704f1c1b042e8b69be","slug":"131525287792-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के साथ
Updated Thu, 03 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पुलिस ने धारूहेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार रात को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के गांव कुराली निवासी ओमबीर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई सुनीता ने बताया कि 20 मार्च को एक गांव निवासी महिला अचानक घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो उसकी बरामदगी हो गई। पीड़िता ने बताया कि 20 मार्च को आरोपी और उसका दोस्त अपहरण कर उसको दिल्ली ले गए थे। करीब छह दिन उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। एक मई को आरोपी पीड़िता को अलवर में किसी गांव में उसके रिश्तेदार के घर छोड़कर फरार हो गया था। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मंगलवार रात को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।