फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला ने बच्चों समेत किया प्रदर्शन

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला ने बच्चों समेत किया प्रदर्शन

Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला ने बच्चों समेत किया प्रदर्शन
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला ने बच्चों समेत किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सदर थाना क्षेत्र के गांव बीकानेर में 12 मार्च को छेड़छाड़ के विरोध के दौरान हुई एक की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहंी करने का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर डीएसपी गजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई।
मंगलवार को पीड़ित महिला अपने बच्चों के साथ जिला सचिवालय पहुंची। नारेबाजी कर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई सही नहीं है। केवल पांच लोगों को ही गिरफ्तार किया है, जबकि उस वक्त जो घटना में शामिल थे उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़ित पक्ष के लोग उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिलने की जिद करते रहे। दोनों अधिकारियों के किसी कार्य की वजह से बाहर होने के कारण उन्होंने काफी समय तक नारेबाजी की। आखिरकार पुलिस अधिकारियों ने उनको मनाया। इसके बाद डीएसपी गजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। करीब तीन घंटे तक महिला अपने बच्चों और परिवार के लोगों के साथ डटी रही। डीएसपी गजेंद्र ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीकानेर में 12 मार्च की रात को गांव का ही एक युवक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान संतराम ने उसे देख लिया। उसने विरोध करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। गजराज और उसकी पत्नी ने छेड़छाड़ का विरोध किया। इससे उत्तेजित आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। इससे गजराज की मौत हो गई। पुलिस ने अब तक मामले में दो नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर मनोज, तोताराम, मंगतराम, संतराम, सूरजभान, अमित, आरती, कमलेश, ममता, बिमला, राजेश व कमल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed