{"_id":"5ad8f0274f1c1b9f098b5733","slug":"121524166695-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नाबालिग लड़कों का बाल विवाह रूकवाया------20","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन नाबालिग लड़कों का बाल विवाह रूकवाया------20
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल में तीन नाबालिग लड़कों का रोका विवाह
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने वीरवार को बावल कस्बा के रसियावास रोड पर शुक्रवार को तीन नाबालिग लड़कों के विवाह को रुकवा दिया। अधिकारियों ने नाबालिग लड़कों के परिजनों की काउंसिलिंग कर विवाह नहीं कराने का शपथपत्र लिया है।
जानकारी के अनुसार बावल कस्बा के रसियावास रोड पर शुक्रवार को तीन लड़कों का विवाह होना था। वीरवार को इनका लगन समारोह आयोजित हुआ तो इसकी जानकारी बाल विवाह निषेध अधिकारी को मिली। बारात अलवर के सीलगांव जानी थी। सूचना के बाद बाल विवाह संरक्षण अधिकारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि जिन लड़कों का विवाह होना था, वे सभी नाबालिग हैं। टीम के सदस्यों ने लड़कों के परिजनों से नाबालिग बच्चों का विवाह नहीं कराने का शपथ पत्र लेकर विवाह रुकवा दिया। इस अवसर जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा, डीईओ प्रमोद कुमार, हेडकांस्टेबल बिजेंद्र सिंह, सिपाही ऊषा बाई, ममता व सिपाही सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।