फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पार्किंग से बाइक चोरी, केस दर्ज

पार्किंग से बाइक चोरी, केस दर्ज

Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग से बाइक चोरी, केस दर्ज
पार्किंग से बाइक चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो शहर में बनी पार्किंग में भी बाइक सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक मामला पार्किंग से बाइक चोरी सामने आया है। शहर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग से एक यात्री की बाइक चोरी हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जाडरा गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग से मेरी बाइक चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली मेट्रो में कार्य करता है। जिससे वह प्रतिदिन रेलगाड़ी से आता-जाता है। रेवाड़ी से घर आना-जाना वह बाइक से करता है। इसलिए वह बाइक को रेलवे पार्किंग में खड़ी करता है।
विज्ञापन

जिसका उसने मंथली पास भी बनवाया हुआ है। 5 मार्च की सुबह वह अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी पर चला गया। 6 मार्च की शाम को वह वापस लौटा तो पार्किंग से बाइक गायब थी। नरेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे पार्किंग संचालक पर शक है। जीआरपी ने नरेंद्र की शिकायत पर पार्किंग संचालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed