फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चार दिन पूर्व हुई आपसी कहासुनी के बाद शनिवार रात

चार दिन पूर्व हुई आपसी कहासुनी के बाद शनिवार रात

Mon, 25 Feb 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
चार दिन पूर्व हुई आपसी कहासुनी के बाद शनिवार रात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला नई आबादी में शनिवार रात को दो युवकों ने अपने ही 25 वर्षीय बाइक मिस्त्री दोस्त की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक की छाती में चाकू से चार बार वार किये। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक युवक शहर की बतरा कालोनी का रहने वाला था। आरोपियों की मृतक के साथ चार दिन पूर्व आपसी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से ही दोनों आरोपी मृतक से रंजिश रखने लगे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की रात बतरा कालोनी निवासी दिनेश नई आबादी स्थित ठठेरा बगीची के समीप बैठा हुआ था। इसी दौरान नई आबादी निवासी भारत व शिवराम वहां पहुंचे तथा दिनेश के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान युवकों ने चाकू निकाल कर दिनेश पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने दिनेश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देख उसे गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दिनेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चार दिन पहले हुआ था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि बतरा कालोनी निवासी दिनेश उर्फ बाबा, भारत उर्फ छोटू व शिवराम उर्फ खाटू दोस्त थे। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले दिनेश का भारत व शिवराम का आपसी कहासुनी हो गई थी। उसके बाद से ही दोनों दिनेश से रंजिश रखने लगे थे। शनिवार रात को दोनों ने फिर से दिनेश के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को लिया हिरासत में
पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा भारत व शिवराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक व हत्या के आरोपी आपस में दोस्त थे। तीनों के बीच चार दिन पूर्व मामूली झगड़ा होना बताया जा रहा है। दिल के पास चाकू लगने से गहरा जख्म हो गया था। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
-जगबीर सिंह, एसएचओ शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed