फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पिस्तौल् की दिखाकर भैंसों से लदी कैंटर लूटी, बदमाशों का नहीं लगा सुराग

पिस्तौल् की दिखाकर भैंसों से लदी कैंटर लूटी, बदमाशों का नहीं लगा सुराग

Tue, 19 Feb 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल् की दिखाकर भैंसों से लदी कैंटर लूटी, बदमाशों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर ओढ़ी कट के समीप कार सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 20 भैंसों से लदे एक कैंटर को लेकर फरार हो गए। कैंटर चालक को झज्जर के समीप फेंक दिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी भी की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के कोटपूतली निवासी आयुष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को अलवर जिले के बगड़ निवासी अकरम व तामिल के साथ जयपुर से 20 भैंसों को लादकर उत्तरप्रदेेश के डासना की ओर जा रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित बावल थाना क्षेत्र के ओढ़ी कट के समीप करीब दो बजे तीन बदमाशों ने कार कैंटर के सामने लगा दी। कैंटर रुकते ही बदमाश कैंटर में चढ़ गए। पिस्तौल दिखाकर उन्हें बंधक बनाकर अपनी कार में डाल दिया और कैंटर को एक बदमाश चलाने लगा। बदमाशों ने उन्हें झज्जर के समीप फेंक दिया। पीड़ितों ने सुबह बावल पुलिस थाना में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ितों की निशानदेही पर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विजयपाल, जांच अधिकारी थाना बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed