{"_id":"5baa9145867a557f373dc069","slug":"11537904965-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले 24 दिनों में आरटीए ने पकड़े 264 वाहन, किया एक करोड़ से अधिक का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिछले 24 दिनों में आरटीए ने पकड़े 264 वाहन, किया एक करोड़ से अधिक का जुर्माना
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा ओवरलोडिंग और बिना परमिट के चलने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी है। आरटीए टीम ने सोमवार रात के साथ मंगलवार को दिन में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 20 ओवरलोड डंपर और ट्रकों को जब्त कर 5 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगया है।
एडीसी एवं आरटीए सचिव प्रदीप दहिया ने बताया कि पिछले 24 दिनों में जांच के दौरान 264 वाहनों को पर ओवर लोडिंग व टैक्स चोरी में पकड़कर एक करोड़ 8 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से ओवर लोडिंग व बिना परमिट के चल रही गाड़ियों के खिलाफ एक अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत अभी तक वह सैंकड़ों गाड़ियों को पकड़कर इंपाउड कर चालकों व मालिकों से करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूल कर सरकार के खजाने में जमा करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी है। सोमवार रात व मंगलवार को टीम के सदस्यों ने 20 वाहनों को पकड़ा है। चेकिंग के दौरान टीम ने हरियाणा राज्य परिवहन, राजस्थान परिवहन निगम व पंजाब रोडवेज के कलर जैसी डूप्लीकेट बसों को भी पकड़कर सरकार का राजस्व बढ़ाया है। सचिव ने बताया कि अवैध वाहनों की वीडियोग्राफी भी कराई, ताकि अवैध रूप से चलने वाली गाड़ियां बच नहीं सके।