फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने में शामिल एक गिरफ्तार, गैंग को पैसे नहीं देने पर दिया था वारदात को अंजाम...

प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने में शामिल एक गिरफ्तार, गैंग को पैसे नहीं देने पर दिया था वारदात को अंजाम...

Wed, 29 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने में शामिल एक गिरफ्तार, गैंग को पैसे नहीं देने पर दिया था वारदात को अंजाम...
रेवाड़ी। शहर के हुडा बाईपास स्थित कार्यालय में प्रापर्टी डीलर धनपत सिंह को पैसे के लेनदेन के विवाद में गोली मारी गई थी। पुलिस ने गोली मारने के एक आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम के गांव खोड़ निवासी सुरजीत है। वहीं प्रापर्टी डीलर ने होश में आने के बाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि गढी बोलनी रोड स्थित एक कोठी के विवाद में समझौता करने के लिए दबाव बनाने के लिए उनकी हत्या का प्रयास किया गया है। वारदात में शामिल आरोपितों को पकड़ने के लिए डीएसपी सुरेश कुमार हुड्डा के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन

समझौते के लिए गोली मारने का आरोप
गांव धनौरा निवासी धनपत सिंह ने हुडा बाईपास पर डीपी रियल इस्टेट के नाम से प्रापर्टी का कार्यालय किया हुआ है। सोमवार की दोपहर कार में सवार होकर आए बदमाशों ने धनपत को पांच गोलियां मारकर घायल कर दिया था। धनपत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके कार्यालय में आए दो युवकों ने फोन पर कौशल से बात करने के लिए कहा। युवकों ने पीवरा की ढाणी में बाबूलाल के साथ चल रहे जमीन विवाद में फैसला करने की धमकी भी दी। धनपत ने कौशल को जानने से मना कर दिया और बात करने से भी इंकार कर दिया था। कौशल जेल में बंद मनीष का भाई है। मोबाइल पर बात करने से इंकार करने पर दोनों ने पैरों में पांच गोलियां मार दी थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धनपत की शिकायत पर बाबूलाल, विवेक, कौशल, मनीष, परमजीत, सुरजीत, अजीत व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डील के बाद भी पैसे नहीं देने पर किया हमला
पुलिस नेे बताया कि स्पेशल टीम में शामिल डीएसपी सुरेश हुड्डा, सीआई प्रभारी विद्यासागर और मॉडल टाउन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने मंगलवार को मामले में नामजद एक आरोपित खोड़ निवासी सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुरजीत ने बताया कि प्रापर्टी डीलर ने गढी बोलनी रोड पर स्थित एक कोठी को खाली कराने के लिए कौशल गैंग से डील की थी। परंतु कोठी खाली नहीं होने के कारण प्रापर्टी डीलर ने गैंग को पैसे देने से इंकार कर दिया था। धनपत द्वारा पैसे नहीं देने और पकड़े युवकों की पैरवी नहीं किए जाने के कारण गैंग से उसका विवाद बढ़ गया। इसी विवाद के चलते कौशल गैंग द्वारा धनपत पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपित सुरजीत को पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गैंग के साथ प्रापर्टी डीलर का पैसे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इस मामले में एसआईटी गठित की हुई है। एक आरोपित को दबोच लिया गया है, शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed