फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आरोपी गिरफ्तार,,,,,,,,,

आरोपी गिरफ्तार,,,,,,,,,

Wed, 03 Jan 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार,,,,,,,,,
ट्रक चालक से लूट के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बनीपुर चौक पर ट्रक चालक से नकदी और कागजात छीनने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनी नकदी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की शाम झुंझुनू जिला निवासी ट्रक चालक संजय अपना ट्रक लेकर दिल्ली से जयपुर ले जा रहा था। बनीपुर चौक पर एक कार में सवार कुछ बदमाशों ने कार को ट्रक के आगे लगाकर रोक लिया था। ट्रक रुकते ही उसमें से उतरे बदमाशों ने संजय से मारपीट कर 6500 रुपये की नकदी व अन्य सामान छीन लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने संजय की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस वारदात में शामिल आरोपी करनावास निवासी अंकित, पातुहेड़ा निवासी हंसराज, झारखंड के जिला हजारी बाग निवासी सन्नी कुमार और धामलावास निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed