फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लूटने के लिए पुलिस की गाड़ी रूकवाई

लूटने के लिए पुलिस की गाड़ी रूकवाई

Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
लूटने के लिए पुलिस की गाड़ी रूकवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने कंटेनर डिपो के पास मंगलवार रात लूट की साजिश रचते कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे अपराधियों को पकड़ने के लिए गाड़ी से बत्ती हटाकर आरोपियों को दबोचा। आरोपी की पहचान रोहतक के गांव काहनी निवासी सुंदर उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्तौल और छह कारतूस भी बरामद किए। गिरफ्तार किया गया आरोपी पहले भी हत्या, लूट, हत्या का प्रयास और चोरी की कई वारदात में संलिप्त रहा है और फिलहाल हत्या के प्रयास की वारदात में फरार चल रहा था।

जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली थी कि कंटेनर डिपो के पास दो युवक राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गाड़ी पर लगी बत्ती हटा दी तथा मौके पर पहुंची। कंटेनर डिपो के निकट पहुंचते ही दोनों ने पुलिस की गाड़ी को रुकवा लिया। पुलिसकर्मियों को देखते ही दोनों ने झाड़ियों की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से एक पिस्तौल व छह कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट की साजिश रचने व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed