{"_id":"5b37d2e44f1c1bc57b8b508a","slug":"111530385124-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुदई सुस्त गवाई चुस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुदई सुस्त गवाई चुस्त
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक महिला यात्री की बदमाश ने चेन उड़ा ली। महिला के मौके पर ही शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत ही आरोपी को दबोच लिया तथा उसकी जमकर धुनाई करने के बाद चेन बरामद कर ली। यात्री आरोपी की धुनाई में लगे रहे और इसी बीच महिला चेन मिलने के बाद वहां से अपनी ट्रेन पकड़कर चली गई जिसके बाद आरोपी को भी मौका मिल गया तो वहां से खिसक गया। जानकारी के अनुसार एक महिला जैसे ही स्टेशन पर ऑटो से उतरी उसी दौरान एक बाइक सवार ने उसके गले में पड़ी चेन तोड़ ली। महिला के शोर मचाने के बाद आरोपी को मौके पर ही दबोच जमकर धुन दिया। इसके बाद महिला की चेन बरामद हो गई जिससे वह अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए चली गई। जब महिला गायब हो गई तो धुनाई करने वाले भी सकपका जिससे मौका पाकर आरोपी मौके से भाग निकला।