फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   11 kb wire break down, material burn

11 केवी लाइन टूटकर गिरी, हजारों का माल स्वाहा

Tue, 01 Dec 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 01 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
 धारूहेड़ा क्षेत्र के मसानी गांव स्थित बस अड्डे के पास स्थित एक दुकान पर 11केवी बिजली की लाइन टूटकर गिरने से हजारों का माल स्वाहा हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बालियर कलां गांव निवासी इंद्रजीत शर्मा और पत्नी बबली देवी की मसानी बस अड्डे के पास सब्जी और मसालों की दुकान है। परिवार में पति-पत्नी के अलावा छह और सदस्य भी हैं।
विज्ञापन


 बताया गया कि देर रात 11केवी की हाइटेंशन लाइन टूटकर दुकान पर गिर गई। कुछ ही देर में दुकान में आग लग गई और दुकान को चपेट में ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही दुकान में रखा सारा सामान स्वाहा हो गया था। इधर  मामले की जानकारी होने पर इंद्रजीत और बबली मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रजीत ने बताया कि दुकान में सब्जी और अन्य सामान के अलावा उधार की कॉपी भी रखी हुई थी। कॉपी में अब तक लिए गए उधार का ब्यौरा था। दुकानदार के अनुसार कॉपी में हजारों का उधार भी रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed