फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चोरों ने सर्राफा बाजार में रात को चार दुकानों के ताले तोड़े

चोरों ने सर्राफा बाजार में रात को चार दुकानों के ताले तोड़े

Wed, 27 Feb 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने सर्राफा बाजार में रात को चार दुकानों के ताले तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के सर्राफा बाजार में एक ही रात में चार दुकानों के शटर तोड़कर चोरों ने सोना-चांदी के साथ आभूषणों व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार शहर के सराफा बाजार में 100 से अधिक दुकानों में सोना- चंादी की गलाई का काम किया जाता है। यहां पर स्थानीय लोगों के साथ कोलकाता के कारीगर भी काम करते हैं। देर रात हुई वारदात ने यहां के व्यापारियों की चिंता को भी बढ़ा दिया। चोरों ने जिस तरह से एक के बाद एक चार दुकानों के ताले व शटर तोड़कर 2 ग्राम सोना, 5 ग्राम सोने के आभूषण, 5 जोड़ी पजेवा, 300 ग्राम चांदी व 1500 रुपये नकदी चोरी की है, इससे बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सराफा बाजार के नजदीक शहर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर का दानपात्र व कुछ दुकानों को निशाना बनाया गया था। लेकिन पुलिस शाम होते-होते चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में भी गुस्सा बढ़ गया है।
सीसीटीवी फुटेज से नहीं लग सका कोई सुराग
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। पुलिस की माने तो फुटेज में चोर दिखाई नहीं दे रहे हैं। जबकि पहली वारदात में में चोर सीसीटीवी में कैद हो गए थे। अब ऐसे में पुलिस के लिए आरोपियाें तक पहुंचने की बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

पुलिस गश्त कहां थी
यह बात सभी को समझनी होगी कि पुलिस हर समय हर जगह मौजूद नहीं रह सकती है। लेकिन सवाल हर समय रहने का नहीं है। जिस जगह पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वह शहर के बीच में हैं। चार दुकानों के शटर तोड़ने का काम 2 मिनट में नहीं हुआ होगा। इसमें समय लगता है। ऐसे में रात के समय पुलिस गश्त कहां थी, दुकानदारों के मन ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में लगे सीसीटीवी है खराब
बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। शहर थाना में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया था। लेकिन अधिकतर सीसीटीवी खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की उम्मीद करना कहां तक जायज है। शहर के जिम्मेदार लोगों की ओर से इस तरह के सवाल कई बार उठाए जा चुके हैं। लेकिन समाधान के नाम पर आगे नहीं बढ़ सके।

केस की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल राजीव ने कहा कि अभी तक सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिल पाया है। हंस नगर निवासी दीपक, कंपनी बाग निवासी सुरेंद्र, भजन का बाग निवासी लोकुराम व जैनपुरी निवासी पांडुरंग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed