{"_id":"5a1db9e04f1c1bd0408b99e4","slug":"101511897568-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी का लालच दे सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉफी का लालच दे सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉफी का लालच दे सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के रोहड़ाई थानाक्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही एक सात वर्षीय बच्ची को टॉफी का लालच देकर एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने पर पास में ही रहने वाला आरोपी किशोर उसे वहीं छोड़कर भाग गया। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
डीएसपी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि रोहड़ाई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सात वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में ही रहने वाला एक किशोर बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर वह उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। बच्ची ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्ची को यहां के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। बच्ची की हालत को देखते हुए बच्ची को ट्रामा सेंटर से रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी किशोर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।