{"_id":"5e1e05278ebc3e4ad4340e88","slug":"crime-arrest-accused-rewari-news-rtk537291078","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी की फर्जी डिग्री बनवाने के आरोप में महेंद्रगढ़ का हेमंत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी की फर्जी डिग्री बनवाने के आरोप में महेंद्रगढ़ का हेमंत गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी डिग्री बनवाने के मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिला के गांव नीमड़ी निवासी हेमंत खुराना के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में किसी अन्य मामले में नारनौल जेल में बंद था। पुलिस ने उसे प्रोेडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ के लिए अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
धारूहेड़ा सीआईए प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि 26 सितंबर 2016 को शहर स्थित एक कॉलेज में एक प्राध्यापक द्वारा फर्जी तरीके से दक्षिण भारत के एक विश्वविद्यालय से पीएचडी व अन्य विषयों की डिग्री दिलाने के मामले में शहर थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में कनीना निवासी डॉ. गजेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को दी शिकायत दर्ज में कहा गया था कि दक्षिण भारत के एक विश्वविद्यालय के नाम से लोगों को फर्जी डिग्री दी जा रही है। कॉलेज प्रबंधन के चेयरमैन द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी गजेंद्र को इस मामले में पहले गिरफ्तारी किया जा चुका है। इस मामले में आरोपी हेमंत खुराना वर्तमान में नारनौल जेल में बंद था। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।