फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Covid-19: kota migrate students report negetive.

कोटा से आए 67 छात्रों व 9 अभिभावकों सहित रविवार तक लंबित सभी 100 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

Mon, 27 Apr 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: kota migrate students report negetive.
रेवाड़ी। शुक्रवार को देश के कोचिंग हब कोटा से आए 66 छात्र-छात्राओं व 9 अभिभावकों सहित सभी 75 लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है, क्योंकि शनिवार की रात ही सभी छात्रों को सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट आए बगैर उनके घर भेज दिया गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि यदि एक भी सैंपल पॉजिटिव पाया गया तो दो माह से ग्रीन जोन में चल रहे जिले के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा स्थित कोचिंग संस्थानों में आईआईटी और मेडिकल में जाने के लिए कोचिंग कर रहे रेवाड़ी के विद्यार्थी फंसे हुए थे। अभिभावकों की ओर से लगातार छात्रों को वहां से लाने की गुहार के बाद प्रदेश सरकार ने सभी छात्रों को वापस बुलाने का निर्णय लिया था। रेवाड़ी डिपो की 15 बस सहित कुल 31 बस कोटा के लिए रवाना की गई थी। रेवाड़ी में जहां शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे पांच बसें 34 छात्राएं व 32 छात्र, 8 महिला व एक पुरुष अभिभावक सहित 75 लोगों को मीरपुर स्थित आईजीयू में तीन होस्टल में क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद शनिवार को सभी के कोविड-19 सैंपल लिए गए थे। राहत की बात ये हैं कि सोमवार को सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन

डयूटी मजिस्ट्रेट व बुजुर्ग की रिपोर्ट भी आ चुकी निगेटिव
रोहतक निवासी लिसाना पॉलिटेक्निक में लेक्चरर व वर्तमान में आकेडा बॉर्डर पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है। बता दें कि लेक्चरर के पिता कोविड-19 के पॉजिटिव मरीज हैं और पीजीआई में उपचाराधीन हैं। वहीं दूसरी ओर 65 वर्षीय कोविड-19 संदिग्ध बुजुर्ग की रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है। बता दें कि आइसोलेशन में भर्ती बुजुर्ग की मौत रोहतक जाते समय हो गई थी। रविवार तक लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed