{"_id":"61c370248c81d44e562042b8","slug":"councilors-reached-the-mini-secretariat-for-changes-in-the-one-way-route-plan-rewari-news-rtk633539089","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन-वे रूट प्लान में बदलाव के लिए लघु सचिवालय पहुंचे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन-वे रूट प्लान में बदलाव के लिए लघु सचिवालय पहुंचे पार्षद
विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते नगर पार्षद।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड पर जिला प्रशासन की ओर से एक दिसंबर से शुरू किए गए वन-वे रूट प्लान को संशोधन की मांग को लेकर बुधवार को नगर परिषद के पार्षद लघु सचिवालय पहुंचकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) आशिमा सांगवान को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने अतिरिक्त उपायुक्त के समक्ष वन-वे रूट के कारण लोगों को हो रहीं परेशानियों से भी अवगत कराते हुए नियम में संशोधन की मांग की। इससे पहले भी 20 दिसंबर को पार्षदों ने बैठक कर वन-वे रूट प्लान का विरोध किया था।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बिना पार्षदों की सलाह व चर्चा किए शहर के सर्कुलर रोड को वन-वे कर दिया है। इसके बाद से शहर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसकी वजह से सर्कुलर रोड पर हादसे बढ़ गए हैं। बेलगाम होकर वाहन दौड़ रहे हैं। वहीं, दुकानदारों का व्यवसाय भी चौपट हो गया है, क्योंकि इस ओर ग्राहक रुक नहीं रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शहर के बाजारों में भी कार और टेंपो घुस रहे है, जिस कारण जाम लग रहा है। दुकानदारों के साथ-साथ बाजार में रहने वाले लोग भी प्रभावित हो रहे है। दोनों लेन पर ट्रैफिक एक ही दिशा में दौड़ रहा है, जिसके चलते गलियों से निकलने वाले लोग चपेट में आ रहे हैं। इस अवसर पर राजेंद्र सिघल, श्याम सुंदर, दलीप माटा, प्रवीण चौधरी, सुरेश सैनी, मनीष गुप्ता, संगीत लता, रमेश कुमार, एडवोकेट सतेंद्र यादव, राजेंद्र कुमार, मोनिका यादव, सरीता सैनी, रंजना भारद्वाज, भूपेंद्र कुमार, एडवोकेट लोकश यादव, एडवोकेट चंदन यादव, निहाल सिंह यादव, एडवोकेट कुसुमलता ,रेखा, रोहताश वाल्मीकि, नीरज, सुरेश कुमार, दीपक सैनी, रमेश मोरवाल आदि मौजूद रहे।