{"_id":"61326a498ebc3eb6242a5d1c","slug":"corruption-reduced-in-bjp-government-krishnapal-gurjar-rewari-news-rtk622900091","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार हुआ कम : कृष्णपाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार हुआ कम : कृष्णपाल गुर्जर
विज्ञापन
दीप प्रज्वलित करते केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पार्टी के मंडल पदाधिकारियों, जिला मोर्चा पदाधिकारियों और जिला प्रकोष्ठों एवं विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की 2 सबसे बड़ी उपलब्धियां रही हैं। जिसमें सर्वप्रथम भ्रष्टाचार में कमी आना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के कोई भी मामले सामने नहीं आए हैं। इसके साथ ही दूसरी बड़ी उपलब्धि यह रही है कि देश में जहां पहले बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं होती थीं, वह अब बंद हो चुकी हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुरक्षा का माहौल बना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस स्वयं को किसान हितैषी बताती है, परंतु पंजाब व राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें होने के बावजूद भी उन्होंने किसानों की फसलों को हरियाणा से कम दामों में खरीदा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा किसानों की फसलों को सबसे अधिक दामों पर खरीदा गया है। इससे साबित हो जाता है कि सिर्फ भाजपा ही किसानों की हितैषी है। परंतु किसानों को दूसरे राजनीतिक दलों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। बैठक में मौजूद जिला प्रभारी संदीप जोशी व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी जैसी महान शख्सियत कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस देश का नेतृत्व कमजोर व्यक्ति द्वारा किया जाता है, वह देश पतन की ओर चला जाता है। इसका जीता जागता उदाहरण अफगानिस्तान है। कार्यक्रम का संचालन यशवंत भारद्वाज व ईश्वर चनीजा ने किया। इस अवसर पर उमेद सिंह, नितेश अग्रवाल सहित मंडलों के प्रभारी, अध्यक्ष, मोर्चा के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।