फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Corona slows down, but danger remains, 26 more infected found

कोरोना की रफ्तार धीमी, लेकिन खतरा बरकरार, 26 और संक्रमित मिले

Wed, 09 Feb 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Corona slows down, but danger remains, 26 more infected found
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बुधवार को 26 संक्रमित मिले हैं। वहीं 58 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण दर 4.16 प्रतिशत पर है। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 97.96 प्रतिशत, मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। उधर, जिले में संक्रमण से होनी वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 261 हो गया है।
विज्ञापन

जिले के गांव खोल निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत 22 जनवरी को ही हो गई थी। वह कैंसर से पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर ऑडिट के बाद यह आंकड़ा बुधवार को दर्ज किया गया है। इससे पहले गांव पाली निवासी 59 वर्षीय एक महिला और सोमवार को एक 92 वर्षीय वृद्धा की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब बुधवार को यह आंकड़ा 261 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 233 रह गई है। वहीं बुधवार को 26 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई, वहीं 58 ने कोरोना को मात दी। इससे पहले मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 266 थी। इसके अलावा रेवाड़ी से 6, बावल से 3, मीरपुर से 6, नाहड़ से 1, गुरावड़ा से 8 व खोल से 2 संक्रमित मिले। जिले अब तक 583820 के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं 24265 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक 23771 ने कोरोना को मात दी है। वहीं बुधवार को 1204 के सैंपल लिए गए, वहीं 874 की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
43201 किशोरों को लग चुकी है वैक्सीन की पहली डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर अब तक 43201 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वहीं अब तक 9188 किशोरों ने वेक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा 9533 ने अब तक बूस्टर डोज लगवाई है। जिले में 756755 यानी 108.09 को पहली, 637782 यानी 91.09 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं जिले में अब तक 14 लाख 56 हजार 459 को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 192 को पहली, 738 को दूसरी व 281 को कोरोना की बूस्टर डोज लगाई गई।
------------------
संक्रमितों का आंकड़ा
तारीख मरीज ठीक हुए मिले केस संक्रमितों की कुल संख्या
9 फरवरी 58 26 233
8 फरवरी 62 34 266
7 फरवरी 138 59 295
6 फरवरी 43 34 375
5 फरवरी 79 68 384
4 फरवरी 112 76 395
3 फरवरी 141 94 431
2 फरवरी 44 76 478
1 फरवरी 129 69 446
-----------------
कोट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी है। जिले में अब 82 प्रतिशत किशोरों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। जिले में 14 लाख से ऊपर वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, खतरा अभी भी बरकरार है। लोग सावधान रहें और गाइड लाइन का पालन करें।
-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
-------------
29 स्थानों पर 7350 को लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 प्लस आयुवर्ग वालों को वीरवार को 29 स्थानों पर 7350 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जाएगी। जिले में वीरवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, संगवाड़ी, कसौला, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
------------------
6250 किशोरों को लगाई जाएगी वैक्सीन
जिले में वीरवार को 25 स्थानों पर 6250 किशोंरो को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। शेडयूल अनुसार शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।

------------------
आज 2800 को लगाई जाएगी बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 प्लस आयुवर्ग वालों को 29 स्थानों पर 2800 को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed