फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Corona's century, 116 infected found in a single day

कोरोना का शतक, एक ही दिन में मिले 116 संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona's century, 116 infected found in a single day
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को कोरोना ने शतक का आंकड़ा पार कर लिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक दिन में 116 संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 359 पर पहुंच गई है। वहीं राहत की बात यह रही कि 50 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से छुट्टी मिल चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को सबसे ज्यादा रेवाड़ी में 62 केस मिले। इसके अलावा बावल में 13, मीरपुर में 24, नाहड़ में 9, गुरावड़ा में 3 व खोल खंड में 5 केस मिले हैं, जबकि 349 मरीज स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में होम आइसोलेटेड हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मरीज घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से संबंधित चिकित्सक से अपने रोग से संबंधित परामर्श ले सकता है।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------
पॉजिटिविटी रेट 3.79 और रिकवरी रेट है 97.03
जिले में बुधवार को 42 और वीरवार को 50 मरीज ठीक हो चुके है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में पॉजिटिविटी रेट 3.79 है व रिकवरी रेट 97.03 है। वहीं वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1718 लोगों की रिपोर्ट एकत्रित की गई, वहीं 1459 की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल लाभार्थी 700141
कुल पहली डोज 746434- 106.61 प्रतिशत
कुल दूसरी डोज 609751- 86.09 प्रतिशत
कुल डोज 1394215
पुरूषों को लगी वैक्सीन: 764849
महिलाओं को लगी वैक्सीन: 626826
--------------------------------------
कुल लाभार्थी पहली डोज कुल प्रतिशत
15 से 18 आयुवर्ग 65500 35938 54.87
---------------------------------------
बूस्टर डोज अपडेट
लाभार्थी कुल डोज
फ्रंट लाइन वर्कर : 267
हेल्थ केयर वर्कर: 761
60 प्लस आयुवर्ग: 1064
कुल डोज: 2092
---------------------------------------
कोट
लगातार बढ़ रहे केस स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वीरवार को 116 केसों की पुष्टि हुई है। पाबंदियां भी बढ़ाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन का लोग पालन करें। भीड़भाड़ में जाने से बचें। कोरोना का लक्षण दिखाई देने पर तुरंत ही चिकित्सक से संपर्क करें।
-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed