{"_id":"65ecbdd89ed06270150fc857","slug":"cooperative-minister-interacted-with-women-beneficiaries-rewari-news-c-198-1-rew1001-201807-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सहकारिता मंत्री ने किया महिला लाभार्थियों से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सहकारिता मंत्री ने किया महिला लाभार्थियों से संवाद
Sun, 10 Mar 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
बावल। हरियाणा के जनस्वास्थ्य और सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बावल शहर की नगर पालिका सभागार में महिला लाभार्थियों से संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि देशभर में हो रहे विकास कार्यों, भारत की बढ़ती साख को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: 400 से अधिक सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मनीष मित्तल, भाजपा रेवाड़ी जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सत्यदेव यादव, संयोजक हीरा लाल और बावल विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन