फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cooperation Minister inaugurated shops in Tankadi

सहकारिता मंत्री ने टांकड़ी में किया दुकानों का उद्घाटन

Wed, 11 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cooperation Minister inaugurated shops in Tankadi
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मंगलवार को गांव टांकड़ी में दी सुलखा प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड एनसीडीसी की ओर से प्रायोजित और आईसीडीपी रेवाड़ी द्वारा निर्मित पांच दुकानों का उद्घाटन किया। इस दौरान गांव के लोगों ने सहकारिता मंत्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत बने। सरकार ने किसानों को फायदा देने के लिए मृदा स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच के लिए प्रदेश में लैब स्थापित की जा रही है ताकि किसान अपनी मिट्टी की जांच करवा सके जिससे किसानों को कितने मिनरल, कितना पानी, कितनी खाद की जरूरत है के बारे में पता चल सके और किसान उसी के मुताबिक अपनी फसल की पैदावार कर सकें।
विज्ञापन

-
अंत्योदय की भावना से सरकार ने बढ़ाए कदम
सहकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आजादी अमृत महोत्सव के मद्देनजर जनसेवा को समर्पित होकर जनहितकारी योजनाओं को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय बावल क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ था लेकिन जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है। बावल क्षेत्र ने भी विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि टांकड़ी गांव में शहर की तर्ज पर विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। टांकड़ी गांव में सभी सडक़ें पक्की हैं, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इस मौके पर यह रहे मौजूद
इस अवसर पर ऋषि पाल चौहान चेयरमैन, अमर सिंह महलावत पूर्व चेयरमैन, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, मंडल अध्यक्ष अमरजीत, डीआर सतीश रोहिल्ला, एआर अन्नू कौशिक, सौम्या, जीएम प्रियव्रत, राम सिंह सामरिया, दलेल सिंह चौहान, जयवीर योगी, महेश नैचाना, ईश्वर सरपंच प्राणपुरा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed